कुत्ता घुमाने के लिए दिल्ली के स्टेडियम को खाली कराने वाले IAS अधिकारी संजीव खिरवार को बनाया गया दिल्ली MCD का नया कमिश्नर

 नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने AGMUT कैडर के 1994 बैच के IAS अधिकारी संजीव खिरवार को दिल्ली MCD का नया कमिश्नर नियुक्त किया है वे पूर्व MCD कमिश्नर अश्विनी कुमार की जगह लेंगे। पूर्व MCD कमिश्नर अश्विनी कुमार का तबादला जम्मू और कश्मीर में किया गया है वे जून 2024 से जनवरी 2026 तक दिल्ली MCD के कमिश्नर रहे।

IAS संजीव खिरवार

कौन हैं संजीव खिरवार ?

संजीव खिरवार मूल रूप से 1994 बैच के AGMUT कैडर के IAS अधिकारी हैं उनकी पत्नी रिंकू दुग्गा भी आईएएस अधिकारी रही हैं रिंकू को 2023 में केंद्र सरकार ने केंद्रीय सिविल सेवा पेंशन नियमों, जिनमें मौलिक नियम (एफआर) 56(जे) और नियम 48 के तहत अनिवार्य सेवानिवृत्ति दे दी थी।

संजीव खिरवार और रिंकू दुग्गा मई 2022 में उस समय चर्चा में आए थे जब IAS दंपत्ति ने अपने पालतू कुत्ते को घुमाने के लिए दिल्ली के त्याग राज स्टेडियम को खिलाडियों से खाली करा लिया था। उस समय संजीव दिल्ली में प्रधान सचिव राजस्व और पत्नी रिंकू अरुणाचल प्रदेश की प्रधान सचिव स्वदेशी मामलों के तौर पर दिल्ली में काम कर रही थीं विवाद के चलते सरकार ने उस समय संजीव को जम्मू और कश्मर भेज दिया था वे तभी से वहीं में कार्य कर रहे थे।